फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा के बाद लगा लंबा जाम, घंटो परेशान रहे लोग

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन पर बढुआ गोदाम स्थित फोरलेन पर लगा जाम।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। विधानसभा चुनाव में खुद की जीत के लिए सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हवा बनाने बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बापू इंटर कालेज में सभा के उपरांत लोगों को जगह जगह जाम झेलना पडा है। बाइक और बड़ी गाड़ियों के रेले के कारण जाम में पैदल लोग भी बड़ी मुश्किल से जाम के बाहर आ पाए।मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होते ही भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के वापस निकलने से क्षेत्र के डांडी से लेकर कोपागंज थाने तक काफी समय तक जाम लगा रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुधवार करीब साढ़े बारह बजे क्षेत्र के बापू इंटर कालेज के मैदान में घोसी के भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर के पक्ष मेंसभा को संबोधित करना था। उनके 23 मिनट के संबोधन के समाप्त होते ही लोगों का रेला सभा स्थल से बाहर निकला। जिसके चलते राष्ट्रीय राज्यमार्ग गोरखपुर-वाराणसी पर डांडी से लेकर कोपागंज थाने तक लम्बा जाम लग गया। जाम के दौरान लोग परेशान रहे। बताया जाता है इस मार्ग पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लगने के बाबजूद भी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण आने जाने वाले जनसामान्य को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें