काठतरांव मनरेगा से हुए विकास कार्यो के जांच करतीं लोकपाल विनीता पांडेय।संवाद
- फोटो : MAU
मधुबन।फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के काठतरांव गांव में सोमवार को जॉब कार्ड में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का गबन एवं बिना काम कराए नाले का भुगतान व पंचायत भवन में घटिया ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत की स्थलीय जांच लोकपाल मनरेगा विनीता पांडेय ने किया।ग्रामप्रधान के खिलाफ गांव के ही चंद्रजीत यादव, देवकुमार यादव, तारकेश्वर यादव आदि ने किया है। जांच में ब्लाक स्तरीय टीम के समक्ष मनरेगा मजदूरों के साथ ग्रामीणों का बयान लिया गया।लोकपाल ने दो दिन के अंदर कार्यालय में सभी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। लोकपाल ने पोखरी, चक्कमार्ग, एवं नाले का स्थलीय जांच किया। लोकपाल ने बताया कि वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना के तहत कराए गए सभी कार्यो की गहनता से जांच की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।