फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे पर ताला बंद कर कब्जा

विज्ञापन
धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया में बदहाल आंगनबाड़ी केंद्र।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया का आंगनबाड़ी केन्द्र बदहाल हो गया है। साल 2015-16 में विद्यालय परिसर में लाखों की लागत से इसका निर्माण कराया गया था। अब यह जर्जर हाल में पहुंच गया है। केंद्र का शौचालय अधूरा है। न छत है और न उसकी सीट बिठाई गई है। केन्द्र के एक कमरे में गांव के दबंग व्यक्ति ने ताला बंद कर कब्जा कर रखा है। आंगनबाड़ी केंद्र का फर्श टूट गया है। बरसात होने पर उसकी छत से पानी टपकता है। शौचालय के चारों तरफ खरपतवार और झाडियां उग आई हैं। केंद्र पर लगाया गया इंडिया मार्क हैंड पम्प कई वर्षो से खराब पडा़ है और केन्द्र परिसर में साफ सफाई बिल्कुल बदतर स्थिति में है। गांव वालों की शिकायत है कि आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता केन्द्र में नहीं बैठती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्राथमिक विद्यालय में अपनी ड्युटी करती हैं।इस केंद्र पर तीन कार्यकर्ताओं तथा तीन सहायिकाओं की नियुक्ति है। इस केंद्र पर 70 बच्चों का नामांकन है। केंद्र पर ऊषा देवी, गीता, अंजली, सहायिका मीना, सविता, निर्मला की नियुक्ति है। सीडीपीओ अश्वनी राय ने बताया कि फर्श की मरम्मत के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के कमरे में किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा सामान रख कर कब्जा करने की बात से अनभिज्ञता जताई। कहा कि यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें