मऊ। जिले के कोपागंज कस्बे में एक मरीज के पाजिटिव पाए जाने के बाद अब लाकडाउन में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दी है। डीएम ने बताया कि कोपागंज कसबे में दोस्तपूरा मोहल्ले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो सहारनपुर देवबंद से आया था। इसलिए लाक डाउन को और कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें जो भी व्यक्ति निर्देश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।