फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के लाकडाउन में शर्तो पर दें रियायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री मंगलवार को पूर्वाह्न दस बजे देश को संबोधित करेंगे। इसमें वह दूसरे चरण के लाकडाउन एलान होने की घोषणा करेंगे। ऐसे में व्यापारी, किसान, मजदूर वर्ग के साथ ही चिकित्सकों और विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने कुछ शर्तो के साथ रियायत दिए जाने पर जोर दिया। 21 दिनों के लाकडाउन की अवधि मंगलवार को खत्म हो रही है। लेकिन यह चालू माह तक जारी रहेगा। इसी को लेकर प्रधानमंत्री लोगों से रूबरू होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके आगे बढ़ने के बारे में पीएम जानकारी देंगे। नगर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसएन खत्री का कहना है कि जनपद में कोई कोरोना का मरीज नहीं मिला है। ऐसे में गैर जनपदों से आवाजाही बंद रखी जाए। जिले के बाजारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धीरे-धीरे कुछ शर्तो के साथ खोला जाए। मास्क लगाना अनियार्य किया जाए। दंड का भी प्रावधान हो। उप्र किसान राज्य कौसिंल के सदस्य रामनरायन सिंह कहते हैं कि किसानों के घर से सरकारी गेहूं खरीद की जाए और कटाई, मंड़ाई में सरकार छूट दे। कृषि कार्य से संबंधित मरम्मत कार्य की दुकानों को लाकडाउन से मुक्त किया जाए। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर का कहना था कि कुछ शर्तो के साथ ही दुकानों, प्रतिष्ठानों को छूट दी जाए। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा बोले कि गैर जनपदों से आवाजाही रोकने के साथ अनुशासन के साथ भूमि रजिस्ट्री सहित आवश्यक कार्यो के लिए छूट दे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम का कहना है कि सोशल डिस्टेंस के तहत शर्तो के साथ बाजार खोला जाए। गंभीर मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें