फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से डीलक्स शौचालय में बंद है ताला

विज्ञापन
चिरैयाकोट बाजार में बने डीलक्स सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाने के पास बाजार में लाखों रुपये की लागत से 14 वां वित्त से नगर पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक डीलक्स सुलभ शौचालय में ताला बंद है। जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय का निर्माण 918-19 में ही पूर्ण हो गया था। इसके बावजूद उसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी उसमें ताला ही बंद है। दूर दराज गांवों से बाजार में सामानों की खरीदारी करने आने वाले लोगों खासकर महिलाओं के सुविधाओं को देखते हुए सार्वजनिक डीलक्स सुलभ शौचालय का निर्माण नगर पंचायत द्वारा किया गया है। इसके निर्माण पर 20 लाख की लागत आई है। शौचालय का निर्माण कार्य तीन साल साल पहले ही पूरा हो गया है। लेकिन अभी तक इसे आम लोगों के लिए समर्पित नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे अगले महीने में जनता की सेवा के लिए खोल दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें