कोपागंज। गत दिन नगर पंचायत की तरफ से लगाए गए सबमर्सिबल का बिजली कनेक्शन काट देने से मुहल्लेवासियों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस पर मुहल्लवासियों ने स्टार्टर की व्यवस्था कर सबमर्सिबल चालू कराया और सामूहिक रूप से बिजली बिल देने का निर्णय लिया। बता दें कि रविवार को अधिशासी अभियंता दुर्गविजय सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला कोपाकोहना और दोस्तपुरा में विद्युत चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया था। कनेक्शन कटने से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा था। मुहल्लेवासियों ने किसी तरह से सबमर्सिबल को चालू कराया। नगरपंचायत प्रशासन की तरफ से सुधि न लेने पर सबमर्सिबल का बिल सामूहिक रूप से जमा करने का निर्णय लिया गया।