जनपद के विभिन्न थानों से शनिवार एवं रविवार को आबकारी एवं पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान चला। इस दौरान टीम ने कुल 223 पेटी अवैध देसी शराब, जिसमें 7939 शीशी देसी एवं 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना चिरैयाकोट की पुलिस और आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी ने कस्बा चिरैयाकोट कल्याणी स्थित देशी शराब के ठेका पर छापा मारा। इस दौरान 177 पेटी अवैध देसी शराब बरामद कर सेल्समैन अजय निवासी वाजीदपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही टीम ने खरिहानी तिराहा कस्बा चिरैयाकोट देसी शराब की दूकान से 7785 पाउच बरामद की।
सेल्स मैन सुभाष यादव निवासी बोगरिया थाना सरवां जनपद आजमगढ़ व अंगद विष्वकर्मा निवासी दरिया पट्टी थाना चिरैयाकोट मऊ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया। थाना दक्षिण टोला में थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र एवं आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी ने सरकारी देसी शराब के ठेका दशईपोखरा पर छापा मारकर 46 पेटी अवैध देसी शराब
और बिक्री के 24200 रुपये नगद बरामद कर सेल्स मैन सतेन्द्र यादव निवासी थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। थाना रानीपुर में शनिवार सायं आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी एवं पुलिस ने देसी शराब की दूकान खुरहट पर छापा मारकर 154 पाउच अवैध देसी शराब व बिक्री के 3200 रुपये बरामद कर सेल्समैन बेचू यादव निवासी रघुनाथपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। थाना घोसी अंतर्गत शनिवार सायं को उप निरीक्षक अशोक कुमार ने एक ईंट भट्ठा पर छापा मारकर संजय पुत्र देवब्रत निवासी थाना भंडरा जनपद लोहरदगा झारखंड के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।