फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम तो कहीं हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
नगर में शनिवार को झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। जबकि बरसात से फसलों को भी लाभ मिलने से किसान खुश हो गए। शनिवार को सुबह आकाश में हल्के बादल छाए रहे। तेज धूप होने से राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अपराह्न बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम को कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। मौसम सुहाना हो गया और लोगों को राहत मिल गई। बारिश के चलते नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि तीन किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें