फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट बंद, स्वचालित सीढ़ी, वाटर कूलर खराब

विज्ञापन
मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर यात्रियों की सुविधा के लिए नहीं लगा शेड। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। लिफ्ट बंद है तो वहीं स्वचालित सीढ़ी और वाटर कूलर खराब पड़े हैं। जबकि प्लेटफार्म नंबर चार पर अब तक शेड नहीं लग सका है। रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं है। यही वजह है कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मऊ जंक्शन से प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री आवाजाही करते है। रेलवे को प्रतिदिन चार से पांच लाख रुपये का राजस्व मिलता है। बावजूद आर्दश स्टेशन में शुमार रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था को छोड़कर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। हालत यह है कि गर्मी को देखते हुए प्लेटफार्म पर खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करा कर चालू नहीं कराया गया है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में प्यास लगने पर यात्री टंकी का गर्म पानी पी रहे हैं। कई यात्री स्टॉलों से बोतलबंद पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन पर प्लेटफार्म पर जाने के लिए बनी स्वचालित सीढ़ी भी बंद पड़ी है, यहीं हाल लिफ्ट का भी है। यह सिर्फ बड़े अधिकारियों के निरीक्षण के समय ही चलाई जाती है। कई वर्षो से यात्रियों की मांगों के बावजूद प्लेटफार्म चार पर पूरी तरह से शेड नहीं लग सका है। ऐसे में इस प्लेटफार्म से गुजरनी वाली साबरमती, सरयु यमुना, बलिया-शाहगंज पैसेजर, उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित दूसरी ट्रेनों पर चढ़ने के लिए यात्रियों को धूप में इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर को पत्र भेजा गया है। वाटर कूलर 15 दिन बाद चालू होगा। एक तरफ की लिफ्ट चालू है। जबकि दूसरी तरफ की लिफ्ट तकनीकी खामी आने के चलते समस्या आ रही है। मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें