मऊ। मुख्तार के करीबी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के दो असलहों के लाइसेंस जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को निरस्त कर दिया। ये शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिक ताहिरपुरा मुहल्ला निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन दोनों असलहों को निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी थी। पुलिस की जांच में इन असलहों को मुख्तार अंसार की सिफारिश पर जारी किया गया था। इनमें अनियमितताएं पाने के बाद एसपी की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी की ओर से इन दोनों असलहों के लाइसेंस को निलंबित करके लाईसेंस धारकों को नोटिस जारी किया गया था। इनका पक्ष जानने और पत्रावली का सम्यक अवलोकन , परिशीलन करने के बाद डीएम ने मलिक ताहिरपुरा मुहल्ला निवासी तुफैल अहमद पुत्र फैजुरर्हमान और उसकी पत्नी सोफिया के असलहों के लाइसेंस निरस्त कर दिया।