फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को गोरखपुर डिवीजन इंसुरेंस इंप्लाई यूनियन के तत्वावधान मेें एलआईसी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जीवन बीमा कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश के सार्वजनिक उपक्रमों को कमजोर कर निजी हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही है। एलआईसी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती न होने से कार्य पर असर पड़ रहा है। एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। धरने को अनुज श्रीवास्तव, वैभव कुमार, रुपा सिंह, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें