गर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एलआईसी बिल्डिंग में मांगो को लेकर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते अभिकर?
- फोटो : MAU
घोसी। नगर के याहिया मार्केट स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन के बैनर तले अभिकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। कहा कंपनी उनके कमीशन में कटौती कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जीवन बीमा को यहां तक पहुंचाने में अभिकर्ताओं ने अपना खून पसीना एक किया है। लेकिन केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते अभिकर्ताओं के कमीशन में भारी कटौती की जा रही है। अभिकर्ताओं ने बीमा कार्यकर्ताओं को पेशेवर के रूप में मान्यता देने, 20 लाख तक ग्रेज्युटी बढ़ाने, अंशदायी पेंशन योजना लागू करने, समूह बीमा को बढ़ाने, अभिकर्ता कल्याण कोष स्थापित करने, पालिसियों से जीएसटी हटाने, प्रस्तुत दस्तावेजों के लिए पावती प्रदान करने, बीमाधारकों का बोनस बढ़ाने की मांगे रखीं। 30 नवम्बर के बाद आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान फेडरेशन के संरक्षक सुदामा यादव, अजय कुमार, संजय, महामंत्री ओमप्रकाश सोनकर, अरविंद सिंह, जितेंद्र राय, भानुप्रताप मौर्य, रमेश चौहान, श्रीराम सोनकर, अनिल तिवारी, अमरजीत यादव मौजूद रहे।