फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कम वसूली पर एसई और एक्सईएन के खिलाफ प्रबंध निदेशक को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में कर करेत्तर सहित अन्य राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में व्यापार कर में क्रमिक लक्ष्य में मात्र 65.81 प्रतिशत उपलब्धि पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उपायुक्त व्यापार कर को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 23.83 प्रतिशत प्राप्त होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाते हुए अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता विद्युत के खिलाफ प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा।
विज्ञापन

10 बड़े बकायेदारों से वसूली की समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को इसमें बड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार करने को कहा। चेताया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणक्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने में कोई भी शिकायत डिफाल्टर अथवा सी श्रेणी में न आए। स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान तहसील घोसी में प्रगति सबसे कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में भूमि संबंधी विवादों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को दिए। नए भूमि माफिया के चिह्नांकन और उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई के लिए तहसीलस्तरीय टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियो को दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव सहित समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं अन्य संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें