फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे लेखपाल, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से छात्र परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से लेखपाल कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे। लेखपालों का कहना है कि उन्हें एक जाति प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण जारी करने पर सरकार से पांच रुपये मिलता है। यह भत्ता भी चार वर्ष से उन्हें नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब तक पूरी धनराशि खाते में नहीं आ जाती तब तक कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से लोगों का बहुत नुकसान हो रहा है। किसी को एडमिशन करवाना है तो कोई नौकरी के लिए प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है। प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें