फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल मे बंदियों को दी गई विधिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुुुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला कारागार में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बंदियों को प्राधिकरण की ओर से संचालित विधिक सहायता योजना के अंतर्गत, निशुल्क अधिवक्ता, प्लीबारगेनिंग के तहत जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर सजा को कम किए जाने एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत, पीड़ित को पुनर्वास हेतु मुआवजा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जिला अग्रणी शाखा प्रबंधक मनोज कुमार एवं मिथिलेश कुमार क्षेत्र प्रमुख ने यूनियन बैंक आफ इंडिया की ओर से जेल मे निरूद्ध महिलाओं व उनके साथ रह रहे बच्चों कोेे साड़ियां, ऊनी कपडे़ व खिलौना आदि बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें