पूर्वांचल आर्थिक संघ के तत्वावधान में विकसित उत्तर प्रदेश 2017 विजन डॉक्यूमेंट विषय पर ऑनलाइन वेबीनार किया गया। वेबीनार की शुरुआत करते हुए संस्था के सचिव प्रोफेसर विश्वनाथ कुमार ने सरकार की इच्छा और उद्देश्यों का जिक्र करते हुए बताया कि यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है।इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें अपनी ताकत का इस्तेमाल करना होगा तथा कमजोरियों को दूर करना होगा। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की आंकड़ों में अंतर को आपत्तिजनक मानते हुए सुझाव दिया कि पहले केंद्र और राज्य की संस्थाओं में तालमेल बनाने की जरूरत है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के प्रोफेसर विक्रम देव आचार्य ने गांव और गए आधारित योजनाओं को महत्व देने की बात कही। पटना से प्रोफेसर अरुण कुमार उपाध्याय ने ब्यूरोक्रेसी की जटिलताओं को विकास का मुख्य बाधा बताया। उन्होंने कहा कि 1861 के कानून से आज भी स्वतंत्र भारत की पुलिस व्यवस्था संचालित हो रही है यह बहुत ही शर्म की बात है।प्रोफेसर चंद्र प्रकाश राय ने सरकार की कार्य प्रणाली को सुधारने का सुझाव दिया। पूर्व कुलपति प्रोफेसर आद्या प्रसाद पांडेय ने सरकार की सकारात्मक पक्ष को महत्व देने पर जोर देते हुए कहा कि यदि हम लोग जाति धर्म के मुद्दों को छोड़कर विकास और शांति के मार्ग पर चलते रहे तो इससे बड़े लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।