फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर का लीक होना आम बात हो गई : रामअचल

विज्ञापन
मधुबन के मुढाडार मनियार में पीड़ित परिवार से मिले सपाजन।संवाद
विज्ञापन
अमिला। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के भैरोपुर परानपुर में बुधवार देर शाम पीडीए की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रामअचल ने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय पर लगातार प्रहार हो रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना आम बात हो गई है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। किसान और बुनकर भी परेशान हैं। भाजपा सरकार का इन पर ध्यान ही नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मतभेद भुलाकर अपने-अपने बूथ पर मजबूती से संगठन के लिए काम करें। बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र मिश्र, लालू पाल, पन्ना लाल यादव, मोहित यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें