फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर ‘नेता प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड लगा

विज्ञापन
मधुबन के बिंदटोलिया गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश वर्जित का लगाया गया बोर्ड,प्रदर्शन करते ग - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया गांव में मंगलवार को सुबह जनप्रतिनिधियों क कार्यप्रणाली से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही गांव के बाहर तिराहे पर ‘नेता प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड भी लगा दिया। बिंटोलिया के ग्रामीणों का कहना है कि इस साल प्राइवेट जूनियर विद्यालय, काली मंदिर, डीह स्थान, अंबेडकर प्रतिमा तथा कई मकान कटान की जद में आकर घाघरा में विलीन हो चुके हैं। लोग विद्यालयों में शरण लेने को विवश हैं। लेकिन अब तक कोई जनप्रतिनिधि उनकी हालत देखने या हालचाल तक पूछने नहीं आया। उनका कहना था किन तो कटान रोकने की कोई विशेष व्यवस्था की जा रही है और न ही पीड़ितों की मदद के लिए कोई जन प्रतिनिधि सामने आ रहा है। ऐेसे में नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की और गांव के बाहर तिराहे पर ‘नेता प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड लगा दिया। गुस्सए ग्रामीणों ने चेताया कि वह विपत्ति का यह समय भी किसी तरह काट लेंगे, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष, बालकरन, महेंद्र, देवेंद्र, रामप्रताप, सोनल दूबे, उषा, छोटकी, रामरति देवी, केशरी, अशोक तथा इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें