फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया कचहरी पर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
दीवानी कचहरी गेट पर सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमें के विरोध में प्रदर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल तथा उनके भाई तथा गनर के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने कचहरी के मुख्य द्वार पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं और वादकारियों के बीच झड़पें भी हुई। उधर, सुरक्षा को देखते हुए कचहरी पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन सुबह दस बजे से लेकर अपराह्न 1.30 बजे तक चला। धरना प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मल्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने तथा प्रदर्शन और तालाबंदी का निर्णय लिया गया। इस दौरान किसी भी वादकारी को कचहरी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मालूम हो कि सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल व उनके भाई तथा गनर के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने और कचहरी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें