फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और उसके तीन साथियों सहित प्रधान प्रत्याशी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के नासिरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ रही प्रत्याशी, उसके पति और उसके तीन समर्थकों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि गांव के मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए मछलियों के पैकेट बोरी में भरकर बांटने के लिए ले जा रहे थे। गांव के सिकंदरपुर वार्ड में मछलियों को मतदाताओं में बाटने के लिए चिरैयाकोट बाजार से मछली को टुकडों में काट कर 30 पैकेटों में करके एक बोरी में महिला प्रत्याशी का पति और उसका एक साथी राजेश राम जा रहे थे। पुलिस ने राजेश राम को मछली सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रधान प्रत्याशी नीलम मिश्रा का पति दिनेश मिश्रा उर्फ बिन्नू पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गये राजेश ,प्रधान प्रत्याशी,नीलम पत्नी दिनेश, अनूप मिश्रा पुत्र दिवाकर, सुदर्शन पुत्र राम सुख यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें