पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के हनुमान घाट पर श्रमदान कर सफाई करने के बाद स्वच्छता की शप
मऊ। नगर पालिका ने बृहस्तिवार को स्वच्छता ही सेवा महा अभियान के तहत सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत पालिका कार्यालयों की साफ-सफाई से हुई और हनुमान घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पालिका के समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। नगर पालिका परिषद और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान घाट पर 1500 किलोग्राम से अधिक कचरा एकत्र किया गया।अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने नगरवासियों को अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा, सफाई आत्मा की खुराक है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता पर निरंतर काम करने का आह्वान किया।