फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव में बृहस्पतिवार को पुरानी जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भातकोल गांव निवासी रमन चौहान और बृजेश चौहान के बीच पुराना जमीनी विवाद चलता है। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर रमन चौहान का परिवार बृजेश चौहान के घर पहुंचा। इसी बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के बृजेश चौहान, विनोद चौहान, रमेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बृजेश की पत्नी सुषमा चौहान ने रमेश चौहान समेत चार के खिलाफ तहरीर दिया।मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह, कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने जांच के बाद रमेश चौहान समेत चार के विरूध्द संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें