लवारिश शव का कराया अंतिम संस्कार
मऊ।देवाश्रम संस्था ने शनिवार को नगर के ढेकुलिया घाट एक लवारिश शव को अंतिम संस्कार किया गया। देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि सरायलंखसी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद एक अज्ञात युवक को शव देवाश्रम को सुपर्द किया।जिसे दया यादव (अध्यक्ष, अन्तिम संस्कार दल देवाश्रम )के नेतृत्व में लाश घर से शव यात्रा निकलकर ढेकुलिया घाट पहुंची।यहां शव का अंतिम संस्कार करते हुए पीएन सिंह ने शव को मुखाग्नि दी गई।अंतिम संस्कार में खर्च हुई राशि का वहन चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. के. रंजन द्वारा किया गया। शव यात्रा में नमो नारायण सिंह, डॉ.आशुतोष राय, राम नाथ राम,अनवर, बादशाह, अमरेश, कल्पनाथ, मालक यादव, मोती राम, कैलाश, घाट संरक्षक लाल चंद आदि शामिल रहे।