फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षाओं के लिए) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर दें। आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। इसके बाद संस्थान अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन नियमानुसार अग्रसारित करेंगे। अश्विनी कुमार ने जिले के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों और छात्र-छात्राओं से निर्धारित समयसीमा का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें