फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह लाख लेने के बाद नहीं की जमीन की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खुशामदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत और एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की रात एक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। खुशामदपुर गांव निवासी आलोक कुमार यादव का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव निवासी जगमोहन राजभर और देव प्रकाश राजभर ने छह बिस्वा जमीन के लिए छह लाख रुपये मांगे। 31 मई 2021 को एडवांस के रूप में एक लाख रुपये और दो जून को दो लाख रुपये दिए। बाकी के तीन लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में भेज दिया। रुपये लेने के बाद अब दोनों जमीन रजिस्ट्री करने से मना कर रहे हैं। पंचायत में सुलह समझौता हुआ जिसके बाद 75 हजार रुपये वापस किए। बाकी पैसे मांगने पर देने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें