अमिला।घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांजेपार गांव में शुक्रवार की बीती रात चोरों ने एक पेड़ के सहारे दो मंजिला घर में घुसकर लाखों का सामान समेट ले गए। शनिवार को भवन स्वामी को मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी चौकी क्षेत्र के पांजेपार गांव निवासी रामधनी चौहान पुत्र स्व. मोतीलाल चौहान का दो मंजिला भवन है। भवन के पीछे एक पेड़ लगा हुआ है। बीते शुक्रवार की रात रामधनी और उनके परिवार के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे से घर में छत के माध्यम से घुुुसे। इसके बाद मकान के अलग अलग कमरों का ताला तोड़कर सोने का एक हार, तीन माला ,दो मंगटीका,दो झुमका,दो नथिया, दो अंगूठी, चार छागल सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान समेट ले गए।
चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह पीड़ित रामधनी को घर के मेन गेट पर लगे चैनल का ताला टूटा देखकर हुआ। पड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पीड़ित के भतीजा अविनाश चौहान ने चोरी के बाबत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी ।