चिरैयाकोट(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ काम करने के दौरान गश्त खाकर गिर पड़ा। घटना के बाद लोगों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी कतवारू चौहान (55) पुत्र धरमपती चौहान बाजार में स्थित बालू-गिट्टी की दुकान पर मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार की सुबह वह दुकान पर गिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था। उसी समय उसके पेट में तेज दर्द उठ गया और चक्कर आने से वह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा। दुकानदार सहित कुछ लोगों ने उसे तत्काल आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहा पर उपयार के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी थी।