बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलीगढ़ हाल्ट के पास सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक नीलेश कुमार 19 पुत्र गुरुदेव सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काज्ञाखुर्द गांव का निवासी था। वह जिला मुख्यालय में मेहनत मजदूरी का काम करता था, प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह मजदूरी करने के लिए ट्रेन से मऊ शहर के लिए आ रहा था। अभी ट्रेन पलीगढ़ हाल्ट के पास पहुं मजदूरी करने के लिए ट्रेन से मऊ शहर के लिए आ रहा था। अभी ट्रेन पलीगढ़ हाल्ट के पास पहुंची ही थी कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद नीलेश के घर मातम छा गया उसके माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।