फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में मजदूर की मौत, मचा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के भटोली गांव का रहने वाले एक मजदूर युवक की मध्यप्रदेश के कटनी क्षेत्र में एक स्थान पर सिक्सलेन की सड़क के निर्माण के लिए कार्य करते समय बिजली की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भटोली गांव का रहने वाला संजय बासफोर (23) पुत्र दया राम बासफोर मध्य प्रदेश प्रांत के कटनी क्षेत्र के एक स्थान पर मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम चार बजे वह कुछ लोहे की सामान को बिजली की वेल्डिंग मशीन से जोड़ कर उसे तैयार कर रहा था और बिजली के एक खंभे के पास बैठा था कि अचानक किसी कारण से खंभे में बिजली प्रवाहित हो गई और वह उसकी चपेट में आ गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर पर रहे पिता दयाराम, माता बुधा, दो छोटे भाइयों का रोते रोते बुरा हाल है। शनिवार की देर शाम शव घर आया। शव आने के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें