गुजरात से मऊ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुँचने के बाद बलिया के लोगों को लेकर जाती रोडवेज बस?
- फोटो : MAU
मऊ। गुजरात से 1200 श्रमिकों को लेकर साबरमती एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की दोपहर मऊ जंक्शन पहुंची। जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 55 बसों से उन्हें गंतव्य को रवाना किया गया। परिवहन निगम ने हर बस में 26 यात्रियों को बैठाया गया। लंबी दूरी वाली बसों में एक अतिरिक्त चालक की व्यवस्था की गइ थी। परिवहन निगम ने मऊ तथा दोहरीघाट डिपो की 55 बसों रोडवेज तथा रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ा किया था। दोपहर दो बजे ट्रेन के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रत्येक बस में 26-26 श्रमिक को सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठाकर रवाना किया। इस दौरान झांसी, उरई, इटावा, आगरा जैसे दूरदराज क्षेेत्रों के श्रमिकों को ले जाने वाली 11 बसों में 11 अतिरिक्त चालक की व्यवस्था की गई। जिससे एक चालक के थकने के बाद दूसरा चालक बस चला सके। निगम ने जिले के 295 श्रमिकों के लिए विभिन्न रूटों पर दस बसें, बलिया के 179 श्रमिकों के लिए सात बसें, गाजीपुर के 30 श्रमिक के लिए एक, संतकबीर नगर, बस्ती के 51 यात्री के लिए दो बसें और आजमगढ़ के 98 श्रमिकों के लिए 4 बसे लगाई थीें। जबकि गोरखपुर, महारजगंज, देवरिया के 54 यात्री के लिए 2 बस, आगरा, जालौन, झांसी, उरई के 183 श्रमिकों के लिए 7 बसें जबकि जौनपुर, भदोही, प्रयागराज, महोबा, हमीरपुर, बांदा के लिए भी एक-एक बस लगाई गई थीं।