फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण कच्चा रिहायशी मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। बरसात में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसके चलते पीड़ितों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव के मनकही पुरवा में शनिवार की देर रात अचानक रिहायशी कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। गनीमत रहा कि उसमें रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। इंदारा के मनकही पुरवा निवासी बालचंद राजभर अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहकर जीवन यापन करता है। शनिवार की देर रात बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई और मकान अचानक भरभराकर गिरने लगा। समय रहते बालचंद्र और उसका परिवार बाहर निकलकर बाल-बाल बच गए। बालचंद्र राजभर के परिवार में उसकी पत्नी, दो लड़की और दो लड़के हैं। वह दैनिक मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मकान गिरने के बाद बालचंद के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह पक्का मकान बनवा सके। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने की विवश था। बताया कि उसने पूर्व में कई बाह ग्राम प्रधान से प्रशासनिक अधिकारियों तक सहायता की गुहार लगाई थी। लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिली थी। कहा कि वह और उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें