फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत:

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंंसी क्षेत्र के भौंंवरेपुर गांव के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीडीसी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमारी गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू कन्नौजिया (50 ) भौरेपुर गांव निवासी अपने मित्र कन्हैया यादव (55) पुत्र स्व.बिंदेश्वरी यादव के साथ खुरहट बाजार गए थे। बाजार से घर वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक भौरेपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बाइक ट्रैक्टर में जाकर फंस गई। इस दुर्घटना में पूर्व बीडीसी की मौके पर ही मौत हो गई। वहींं, कन्हैया यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांव के राजेश कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दिया। घायल कन्हैया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व बीडीसी गुड्डू के परिजनाें का रो रोकर बुरा हाल है। गुड्डू अपने पीछे पत्नी और पांच पुत्र और दो पुत्री को छोड़कर गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें