फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विविधीकरण तकनीक को अपनाकर अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बीज विज्ञान संस्थान और एनबीएआईएम कुशमौर सहित कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी का मंगलवार को भ्रमण किया। कहा कि विविधीकरण तकनीक से किसान आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के शोध ट्रायल का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की। डा. संजय सिंह ने बीज विज्ञान संस्थान के निदेशक संजय कुमार और एनबीएआईएम कुशमौर के प्रभारी निदेशक हर्षवर्धन सिंह के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी का दौरा किया। केंद्र के वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डॉ वी.के सिंह ने उनका स्वागत किया। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि कृषि क्षेत्र में हो रहे नए-नए शोध एवं नई प्रजातियों का खेती में समावेश करके एवं किसी के साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन एवं मछली पालन जैसे कृषि विविधीकरण तकनीक को अपनाकर किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को एपीओ फार्मर प्रोडुसर कंपनी बनाकार सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें