फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाकर राशकार्ड धारकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सूरजपुर न्याय पंचायत अंतर्गत हातिम नगर में गोनघट के कोटेदार द्वारा राशन सामग्री वितरण के दौरान ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के सूरजपुर बाजार के हातिम नगर में गोनघट के कोटेदार द्वारा राशन सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोनघट के मूल निवासी काफी लोग सूरजपुर के पास देवारा में बस गए हैं। इन लोगों को राशन का वितरण करने के लिए गोनघट का कोटेदार खाद्यान्न लेकर यहां आता है और हातिम नगर में राशन वितरण करता है। मंगलवार को राशन वितरण के दौरान कार्डधारक कम राशन तौलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों एवं कोटेदार को समझा बुझा कर मामला शांत किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा तीन महीने से सही तरीके से राशन सामग्री वितरित नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा हर महीने गेहूं, चावल, चना, नमक, रिफाइन तेल, एवं चीनी दी जा रही है।ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार लाभार्थियों को हर महीने सभी खाद्या सामग्रियों का नियमानुसार वितरण नहीं किया जा रहा है और गेहूं और चावल में घटतौली की जा रही है। वही कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें तीन महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है। विरोध्रा करने वालों में रामप्रीत यादव, मन्जू देवी, हरीशचन्द्र ,गंगा यादव, अछैबर यादव, रामप्रीत यादव, प्रभुनाम यादव, राम हरख आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें