संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी एक अधेड़ की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना कोपाकोहना पहुंची तो घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोपागंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 कोपाकोहना पूर्वी निवासी छेदी राजभर (55) विगत 8 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर गए थे। शनिवार को गुफा के पास ठोकर लगने से वह गिर पड़े। इससे घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने छेदी राजभर को अस्पताल पहंुचाया, जहां रविवार की तड़के मौत हो गई। साथ में गए दोस्तों ने इसकी सूचना दूरभाष से परिजनों को दी। छेदी राजभर की पत्नी विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छेदी राजभर को पांच पुत्र और एक पुत्री है। जिसमे एक पुत्री और बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है।