फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिखाया आधुनिक खेती किसानी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को किसान संगोष्ठी तथा किसान निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के सुझाव के साथ ही उनकी समस्याओं को भी कृषि वैज्ञानिकों ने समाधान किया। किसान मेले में विभिन्न विभागों, संस्थाओं की ओर से स्टाल लगाए गए थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक एसके सिंह ने मसाले की खेती, बागवानी, केला, सब्जी, फूलों की खेती प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान अपना नजरिया बदले तो खेती को लाभदायक बनाया जा सकता है। किसानों को वैैज्ञानिक ढंग से सोच विकसित करने की जरूरत है। राम कृष्ण राम ने कृषि की नई तकनीक, फसल सुरक्षा,के बारे में विस्तार से बताया। धर्मनाथ चौधरी, अशोक कुमार मिश्र ने गन्ने की खेती तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दिया।खंड विकास अधिकारी रामकिशोर वर्मा ने ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतो का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पौधरोपण पर जोर देते हुए कहा कि पूरे ब्लॉक में एक लाख सैतालिस हजार पौध लगाए जाएंगे। गोष्ठी को इंद्रजीत, कृष्ण कुमार, रामललित यादव, प्रेम प्रकाश, सुनील कुमार पटेल, अभिषेक कुमार पांडेय, आरके सिंह, ग्राम प्रधान अमित शुक्ल, रामललित आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामफल चौधरी, राहुल शुक्ल, रामनयन चौेधरी,आशीष राय, मदन मोहन राय, भूरा यादव, आशीष शर्मा, सूर्यकांत राय, राम दरस मोरिया, वीरेंद्र राय, असिस्टेंट टेक्निशियन बीके चौहान, अमित सिंह, नीरज गुप्ता, जयप्रकाश शाह जगमोहन राम बहादुर सिंह बीटीएम हरिशंकर राजनाथ एवं रामफूल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें