फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से अपह़त बालिका इंदारा में मिली, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। लखनऊ के पान दरीबा चारबाग से अपहृत कर लाई गई चार वर्षीय बालिका को पुलिस ने इंदारा से बरामद किया और अपने साथ लखनऊ ले गई। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार किया। बालिका के परिवार की तहरीर पर लखनऊ पुलिस ने चालक, उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना नाका हिंडोला, लखनऊ में दर्ज कराये गये शिकायत में पान दरीबा लखनऊ निवासी सुशीला चौरसिया ने कहा है कि उसकी पुत्री दिशा चौरसिया की मृत्यु 20 मई 2022 को हुई थी। उसकी की चार वर्षीय बेटी अनायशा व 17 वर्षीय बेटा तनिष्क उनके साथ रहते हैं। 15 जून को सुशीला चौरसिया का ड्राइवर अमित कुमार गुप्ता निवासी इन्दारा, कोपागंज अनायशा को धोखे से कार में घुमाने के बहाने कहीं लेकर चला गया। शाम तक न आने पर सुशीला ने ड्राइवर अमित को फोन किया लेकिन फोन काट दिया गया। घर में रखी आलमारी व बक्सों को चेक किया तो उसमें जेवरात की पोटली व नकदी गायब मिले। दिशा की मृत्यु के बाद चालक अमित ने अपनी बहन रजनी व मां सुमित्रा के साथ मिलकर बालिका को अपहृत किया और कार चोरी कर फरार हो गया। आलमारी के तलाशी के दौरान घर वालों को कुछ कागाजत मिले जिसमें दिशा के दाह संस्कार के समय अमित ने उसके पति की जगह अपना नाम दर्ज करा दिया था। उसने नगर निगम से दिशा का मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया है। पीड़िता की शिकायत पर नाका हिंडोला, लखनऊ पुलिस अमित कुमार गुप्ता, उसकी बहन व माँ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही थी। अमित की तलाश में ही लखनऊ पुलिस कोपागंज आई और इंदारा में दबिश देकर आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसी के पास से बालिका को बरामद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें