फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का आगमन 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून तक लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एव दिल्ली में किया जा रहा है। इसके तहत लखनऊ से आने वाली मशाल रैली का आगमन 14 मई को जनपद में होगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि पांच मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से मुख्यमंत्री ने मशाल रैली को रवाना कर दिया है। जारी चार्ट के अनुसार जिले में मशाल रैली 14 मई को सुबह 8.30 पर आएगी। जिले में रात्रि विश्राम के उपरांत 15 मई को सुबह छह बजे टार्च रिले, 9.30 बजे से 11.30 बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें