मऊ। अब शीघ्र ही नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय मॉडल आधारभूत संरचना के साथ विकसित होगा। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए लगभग आठ करोड़ 65 लाख की कार्य योजना बनाई गई है। प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय में 120 छात्रों को कक्षा एक में सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाल कर चयनित किया गया, जो सीधे केंद्र सरकार की देखरेख में किया गया। ऑनलाइन लॉटरी के समय प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय आरके त्रिपाठी, अध्यापकगण तथा चयनित अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए लगभग आठ करोड़ 65 लाख की कार्य योजना बनाई गई है। प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। जिससे जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत शासन को भेजा जाएगा। इस योजना से केंद्रीय विद्यालय एक मॉडल आधारभूत संरचना के साथ विकसित होगा। सुंदर पार्क सुंदर इमारत आदि के साथ केंद्रीय विद्यालय विशेष रूप से विकसित होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य नेविद्यालय के बच्चों के साथ पौधरोपण किया ताकि साफ एवं शुद्ध पर्यावरण विकसित हो।