फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों के गायब होने के मामले में करणी सेना ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
करणी सेना भारत के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर करणी सेना भारत के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के समस्त जिलों का दौरा कर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने समस्त विधायकों को विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद जिले के भाजपा विधायक घोसी, मधुबन विधायक तथा मंत्री, मुहम्मदाबादगोहना विधायक विधानसभा क्षेत्र से लापता हो गए हैं। कोरोना संक्रमण काल में आम जनता की सुधि नहीं रहे हैं।ऐसे में विधायक सहयोग नहीं करेंगे तो मुख्यमंत्री का प्रयास कैसे सफल होगा। जबकि कोरोना काल में सासंद अतुल राय जेल में होने के बावजूद वह लोगों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें