फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यो में लापरवाही मिलने पर विभागाध्यक्षों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते जिलाधिकार अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने चेताया कि यदि कार्यों में लापरवाही सामने आई तो विभागाध्यक्षों पर गाज गिरनी तय है। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को नहरों के सिल्ट निकलवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने एवं मनरेगा के तहत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने जेल रोड, वनदेवी रोड एवं ताजोपुर सड़क को अपनी कार्ययोजना में शामिल करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत से ज्यादा बिजली बिल बकाया वाले विभागों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि स्कूलों के बिजली बिल को ग्राम पंचायतों के माध्यम से जमा कराएं। नगर पालिका क्षेत्र मऊ एवं नगर पंचायत क्षेत्र कोपागंज के पास अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भूमि की उपलब्धता की बात सामने आई। शेष अधिशासी अधिकारियो को जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर यथाशीघ्र भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में सिर्फ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में तैनात महिला सर्जन को एक और ब्लॉक में अतिरिक्त चार्ज देने को जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।जनपद में गोल्डन कार्ड धारकों की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कार्ययोजना बनाकर इसकी संख्या में शीघ्र वृद्धि करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता ग्राम्य अभियंत्रण विभाग को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए विवादित स्थल का स्थलीय परीक्षण करने एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें