फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। जमालपुर मोहल्ला स्थित कबाड़ के गोदाम में बुधवार को सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। इससे आसपास रहने वालों में अफरातफरी मच गई। लोग घर छोड़कर भागने लगी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार कस्बा के जमालपुर मोहल्ला में कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव निवासी बृजेश गुप्ता का कबाड़ का गोदाम है। बुधवार की सुबह 8 बजे गोदान के पश्चिमी हिस्से में आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद गोदाम मालिक जब तक वहां पहुंचता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम मालिक के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर तक लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का सामान राख हो चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि गोदाम के बगल में स्थित एक खेत में कूड़ा जलाया गया था। संभवत कूड़े की चिंगारी से आग लगी है। वहीं, गोदाम मालिक बृजेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आग जानबूझकर लगाई गई है। कहा कि आगजनी के समय वह गोदाम में ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें