फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बालिका कबड्डी ट्रायल 26 नवंबर को

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ। खेल निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ एवं उ.प्र. कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी ट्रायल 26 नवंबर को डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल में भाग लेने वाले बालक खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2017 को 20 वर्ष से कम एवं वजन 70 किग्रा से कम होना चाहिए। जिला क्रीडा अधिकारी डा. अतुल सिन्हा ने कहा कि जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित पात्रता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की प्रति ट्रायल में भाग लेने से पूर्व कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 26 नवम्बर को प्रात:10 बजे से पूर्व अपने अभिलेखों के साथ डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें