फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने मऊ जंक्शन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम वाराणसी वीके पंजीयार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजीयार ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। 20 मिनट तक जंक्शन पर रहे डीआरएम ने एक जून से शुरू हो रही रेल सेवा को लेकर स्थानीय रेलवे प्रशासन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शुक्रवार सुबह दस बजे मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजीयर विशेष ट्रेन से पहुंचे। सबसे पहले विशेष श्रमिक ट्रेनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद एक जून से शुरू हो रही रेल सेवा के संबंध में की जा रही तैयारियों पर स्टेशन अधीक्षक ददनराम से जानकारी ली। स्टेशन परिसर में साफ सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों तथा बुकिंग काउंटर, सीढ़ियों, वेटिंग हॉल, बेंचों तथा ट्रेनें एवं यात्री मार्गो का डीप सैनिटाइजेेशन के बारे में पूछताछ की। उन्होंने समाजिक दूरी के मानक के अनुसार प्लेटफार्म से बाहर निकलने और आने के लिए मार्किंग करने के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बूथ बनाने का निर्देेश दिया। वहीं कोविड-19 के प्रोटोकॉल को कढ़ाई से पालन कराने की निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम देवरिया रवाना हो गए। इस मौके स्टेशन अधीक्षक ददनराम, आईओडब्लू एमपी पाठक, आरपीएफ एसआई विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें