फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बीती रात चोर एक घर में आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में बुधवार की सुबह घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बड़ागांव निवासी महेंद्र का परिवार अपने घर में सोया था। देर रात करीब एक एक बजे घर के एक कमरे से आवाज आने पर जब जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा था। खुली आलमारी का पूरा सामान कमरे में बिखरा था। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। आलमारी में देखा तो सभी सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि आलमारी में लाकेट, पायल, बाली, नथुनी, नई साड़ियां, कपड़ा सहित नगद चार हजार रुपये गायब था। हलधरपुर थाना प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच हो रही है।

उदित मिश्रा की फाइल फोटो

उदित मिश्रा की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें