फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी सहित लाखोें के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के भीमहर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक मकान में घुसकर 25 हजार रुपये नगद तथा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के कीमती गहने चुरा लिए। चोरों ने बगल के बंद पड़े एक मकान के चैनल गेट का ताला भी तोड़ दिया था। लेकिन चोरी नहीं कर सके। रात तीन बजे गृहस्वामी की नींद खुली तो कमरे का सामान अस्त व्यस्त देख उसे चोरी की जानकारी हुई। रात में ही सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। भीमहर गांव निवासी सोहन प्रजापति के मकान की छत पर चोर पिछले हिस्से से चढ़ गए। वहां से सीढ़ी के दरवाजे पर बंद ताले को खोलकर चोर अंदर दाखिल हो गए। अंदर के जिस कमरे में गृहस्वामी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे थे, उसे छोड़कर चोरों ने सभी कमरों को खंगाल डाला। इसके बाद आलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नगद और लगभग तीन लाख रुपयों के सोने चांदी के गहने चुरा ले गए। रात लगभग तीन बजे गृहस्वामी की नींद खुली तो अपने कमरे से बाहर आया। देखा कि दूसरे कमरों के सभी सामान बिखरे पड़े हैं। अंदर जाकर देखा तो आलमारी से 25 हजार रुपये नगद और लगभग तीन हजार रुपयों के गहने गायब हैं। गृहस्वामी ने112 डायल पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर आई और मौके का निरीक्षण किया। उधर, चोरों ने सोहन के पड़ोसी दरोगा प्रजापति के मकान के चैनल का ताला भी तोड़ा था लेकिन वहां से कुछ सामान चुरा नहीं पाए। दरोगा अपने परिवार सहित कहीं बाहर रहते हैं। एसओ शत्रुंजय सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें