फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धारदार हथियार सटाकर महिला से आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना के ग्राम सभा शाहपुर में शनिवार की देर रात आठ बजे गांव निवासी एक महिला के घर में तीन की संख्या में घुसे चोरों ने गले पर चाकू लगा घायल कर सोने के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद महिला वही पर बेहोश होकर गिर गई। मौके पर ग्रामीण जुट गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने बाजार के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची। पुलिस की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी शशिकला पत्नी मुकेश मौर्या देर रात घर में बैठी थी, उसी दौरान तीन अज्ञात लोग आए और महिला के गले पर चाकू लगा दिया। दो ने महिला के कान की बाली, मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये हैं छीन लिया और उसे घायल कर फरार हो गए। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोगे पहुंचे तो महिला होश पड़ी थी।
उसी दौरान बाजार के पास लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लाेगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दिया। कुछ देर बाद घोसी क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय और थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। महिला के होश में आने पर थानाध्यक्ष ने बयान लिया। पकड़े गए संदिग्ध को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। महिला की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इनसेट
गांव में टोली बनाकर कर गश्त कर रहे लोग
कुसुम्हा। क्षेत्र में पिछले कई माह से लगातार हो रही चोरी से लोग दहशत में हैं। वह टोली बना रातभर जाग कर घर व सामान की रखवाली कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक तरफ चोरी की घटना के बाद पुलिस चोर को पकड़ने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ चोरी और लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों ने बाजार के पास पुलिस पिकेट बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें