फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात और 25 हजार की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा जहरखुरानों ने विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवरात और 25 हजार रुपये लूट लिए। वारदात मऊ से रतनपुरा के बीच एक वाहन में हुई।
विज्ञापन

कस्बा के पश्चिमी मोहल्ला निवासी संतोष कुमार मद्धेशिया की पत्नी गीता मद्धेशिया 40 अपने मायके मनिहारी गाजीपुर से 25 हजार रुपये लेकर एक वाहन से रतनपुरा आ रही थी। इसी बीच जहर खुरानो ने बीच में नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बेहोश होने पर जहरखुरान उसकी एक जोड़ी सोने की बाली, सोने का मंगलसूत्र तथा एक जोड़ी पायजेब तथा मायके से लिए गए 25 हजार रुपये ले लिए और उसे रतनपुरा कस्बा से पहले बुढ़वा बाबा की कुटी के पास सड़क की पटरी पर उतार कर फरार हो गए। अपराह्न तीन बजे किसी राहगीर ने महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां पर उसके पति के परिचित ने उसे देख कर पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पीड़ित के परिजनों ने हलधरपुर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें