मधुबन। तहसील क्षेत्र के उन्दुरा में रविवार को दो सूफी संतों शाह मोहम्मद मोइनुद्दीन एवं शाह मोहम्मद मुख्तार के सालाना उर्स पर देशभर से जायरीन जुटे। लोगों ने आस्ताने पर हाजिरी लगाकर फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगीं। सुबह कुरान ख्वानी में बड़ी संख्या में जयरीन शामिल हुए। मजार कमेटी से जुड़े मोहम्मद शाहिद शाह ने बताया कि चादर पोशी का जुलूस असर की नमाज के बाद शाम 5.30 बजे मठाधीश के आवास से निकला और देर शाम चादर पोशी की गई। वहीं रात में नातिया कव्वाली हुई। उर्स पर लगे मेले में आए जायरीन ने खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया। गद्दीनशीं शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोईनी ने आभार जताया और इस अवसर पर मुल्क में अमन चैन के लिए सामूहिक दुआ की। उर्स में अब्दुल्ला अहमद, अख्तर कुरैशी फारूक अहमद, रामप्रवेश चौहान, कमलेश सोनकर राजेंद्र गौड़, नफीस अहमद, हाजी इस्तियाक, नूरानी भाई शामिल रहे।